लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने बघेल सरकार को बताया भ्रष्ट, टीएस सिंहदेव ने कहा, "आरोप न लगाएं, जांच कराएं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 1, 2023 09:16 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर राज्य की कांग्रेस सरकार हमलावर है। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि पीएम आरोप न लगाएं, जांच कराएं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप पीएम मोदी ने कहा कि बघेल सरकार ने भ्रष्टाचार करने के लिए गाय के गोबर को भी नहीं बख्शा हैडिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि पीएम को आरोप लगाना शोभा नहीं देता, जांच कराएं न

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर राज्य की कांग्रेस सरकार हमलावर है। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पीएम मोदी के आरोपों पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कथित 'घोटालों' की जांच करें लेकिन अगर उनके पास जानकारी का अभाव है तो उन्हें ऐसे आरोप नहीं लगाने चाहिए।

कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री को आरोप नहीं लगाना चाहिए, जांच करनी चाहिए। अगर उनके पास जानकारी है तो वो उन्हें सार्वजनिक करें। अगर वो गोबर घोटाले के बारे में बात कर रहे थे, तो उन्हें बताना चाहिए कि कितनी राशि का घोटाला किया गया लेकिन अगर उनके पास जानकारी नहीं है तो प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए उन्हें इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए।"

दरअसल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की मौजूदा भूपेश बघेल सरकार को घेरते हुए भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं में घोटाला है, यहां तक की बघेल सरकार ने भ्रष्टाचार करने के लिए गाय के गोबर को भी नहीं बख्शा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूद जनता के बीच बोलते हुए सीधे मुख्यमंत्री बघेल पर हमला किया और कहा, "उस व्यक्ति की मानसिकता की कल्पना करें जो गाय के गोबर में भ्रष्टाचार करता है।"

पीएम मोदी के इन आरोपों से पूर्व भी छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठी भाजपा बघेल सरकार द्वारा चलाई जा रही राज्य की गौधन न्याय योजना के तहत हो रहे गोबर खरीद में घोटाले का आरोप लगा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा, "कांग्रेस जिस तरह के घोटाले करती है, उससे उनके नेताओं की तिजोरियां भरती हैं। कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में आगे बढ़ रही है और गरीबी उन्मूलन में पिछड़ गई है।"

उन्होंने कहा, "हम छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री बंद करना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने शराब बिक्री में ही घोटाला शुरू कर दिया। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के एटीएम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। झूठा प्रचार और व्यापक भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की पहचान है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "अगर कांग्रेस ने अपना काम ठीक से किया होता तो मोदी को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती।"

सूबे में नक्सलवाद को खत्म करने के संबंध में पीएम मोदी ने कहा, ''एक समय था जब छत्तीसगढ़ सिर्फ नक्सली हमलों और हिंसा के लिए जाना जाता था। भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान विकास कार्यों की वजह से हो रही है।''

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावनरेंद्र मोदीभूपेश बघेलछत्तीसगढ़BJPकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा