लाइव न्यूज़ :

WATCH: पीएम मोदी 'ऑर्डर ऑफ रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बने

By रुस्तम राणा | Updated: July 4, 2025 21:40 IST

त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को 'ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से सम्मानित किया गया। इस तरह वह इस द्वीपीय देश के पहले विदेशी नेता बन गए हैं जिन्हें इस तरह के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के नाम अब 25 अंतरराष्ट्रीय सम्मान हो गए हैं। त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।

पांच देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा पर आए मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व, भारतीय प्रवासियों के साथ उनके गहन जुड़ाव और कोविड-19 महामारी के दौरान उनके मानवीय प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया। 

मोदी ने कहा, ‘‘मैं ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से इसे स्वीकार करता हूं।’’ इस पुरस्कार की घोषणा त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने बृहस्पतिवार को की, जिन्होंने मोदी की यात्रा को साझा गौरव और ऐतिहासिक संबंध का क्षण बताया। 

वर्ष 1999 के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद एवं टोबैगो की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। मोदी घाना से यहां पहुंचे। एक दिन पहले घाना में मोदी को देश के राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीTrinidad
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब