लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति नायडू ने तेलंगाना स्थापना दिवस की बधाई दी

By भाषा | Updated: June 2, 2021 09:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बुधवार को बधाई दी और कहा कि यह राज्य अनूठी संस्कृति और मेहनती लोगों से समृद्ध है जिन्होंने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद तेलंगाना को 2014 में इसी दिन राज्य का दर्जा दिया गया था।

मोदी ने ट्वीट किया, “राज्य के स्थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं। राज्य अनूठी संस्कृति और मेहनतकश लोगों से धन्य है जिन्होंने कई क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है। तेलंगाना के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य एवं कुशलता की प्रार्थना करता हूं।”

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी राज्य के लोगों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना में सदियों पुरानी परंपराएं अस्तित्व में हैं और यह अपने समृद्ध इतिहास, विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत तथा वास्तु भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।

नायडू ने कहा, “राज्य और उसके सक्षम लोगों ने राष्ट्र के विकास के प्रति बहुत योगदान दिया है। राज्य की प्रगति एवं समृद्धि तथा उसके लोगों की कुशलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए