लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने भाषण में विपक्ष पर लगाया राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप, बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी ली चुटकी

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2023 16:56 IST

पीएम मोदी ने कहा कि, जब राष्ट्रपति का भाषण हो रहा था तो कुछ लोग कन्नी भी काट गए और एक बड़े नेता राष्ट्रपति का अपमान भी कर चुके हैं। जनजातीय समुदाय के प्रति नफरत और उनके प्रति उनकी सोच क्या है ये भी दिखाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा- जब राष्ट्रपति का भाषण हो रहा था तो कुछ लोग कन्नी भी काट गए, एक बड़े नेता अपमान भी कियाबोले - जनजातीय समुदाय के प्रति नफरत और उनके प्रति उनकी सोच क्या है ये भी दिखाई दीपीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति ने आदिवासी समुदाय का गौरव बढ़ाया है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के समय अपनी बात रखी। इस दौरान अपने भाषण पर उन्होंने विपक्ष पर राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाया। साथ ही बिना किसी का नाम लिए बगैर विपक्ष के नेताओं पर शायरना अंदाज में चुटकी ली।     

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, इस चर्चा में सबने हिस्सा लिया और सबने अपने-अपने आंकड़े, तर्क दिए और अपनी रुचि , प्रवृत्ति, प्रकृति के अनुसार अपनी बातें रखीं। जब इन बातों को समझने का प्रयास करते हैं तो ध्यान में आता है कि किसकी कितनी क्षमता, योग्यता, समझ और किसका क्या इरादा है।

उन्होंने कहा कि, जब राष्ट्रपति का भाषण हो रहा था तो कुछ लोग कन्नी भी काट गए और एक बड़े नेता राष्ट्रपति का अपमान भी कर चुके हैं। जनजातीय समुदाय के प्रति नफरत और उनके प्रति उनकी सोच क्या है ये भी दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि जब टीवी पर इस प्रकार की बातें कही गई तो अंदर पड़ा नफरत का भाव बाहर आ गया। 

पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति ने आदिवासी समुदाय का गौरव बढ़ाया है। आज आजादी के कई वर्षों के बाद आदिवासी समुदाय में गर्व की भावना है और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। यह देश और सदन इसके लिए उनका आभारी है।

वहीं राहुल गांधी के भाषण को लेकर पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से कहा, कल (मंगलवार) कुछ लोगों के भाषणों के बाद कुछ लोग खुशी से कह रहे थे। शायद वे अच्छी तरह से सोए और समय पर नहीं उठ सके। यहां पीएम ने उनके लिए शायरना अंदाज में कहा, "ये कह कह के हम दिल को बहला रहे हैं, वो अब चल चुके हैं, वो अब आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 100 साल में आई यह भयंकर महामारी, दूसरी तरफ युद्ध की स्थिति, बटां हुआ विश्व और इस संकट के माहौल में भी देश को जिस तरह से संभाला गया है इससे पूरा देश आत्मविश्वास से भर रहा है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिलद्रौपदी मुर्मूराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप