लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी: खत्म हुआ इंतजार, पीएम-किसान योजना के तहत खाते में आई 12वीं किस्त, किसानों को मिला दिवाली गिफ्ट

By भाषा | Updated: October 17, 2022 15:37 IST

इस दौरान पीएम मोदी ने ‘भारत’ यूरिया बैग ब्रांड नाम से किसानों के लिए ‘एक राष्ट्र-एक उर्वरक’ नामक एक महत्वपूर्ण योजना को भी लॉन्च किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम-किसान योजना के तहत किसानों की 12वीं किस्त उनके खाते में आ गई है। इससे पहले इसी साल मई महीने में 11वीं किस्त भी उनके खाते में आई थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कई और योजनाओं को भी लॉन्च किया है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूसा मेला ग्राउंड में दो दिवसीय “पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022” का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत 16 हजार करोड़ रुपए की 12वीं किस्त जारी की है। 

पीएम मोदी ने मई महीने में जारी किया था 11वीं किस्त

मोदी ने अपनी सरकार की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर मई महीने में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में 21,000 करोड़ रुपये जारी किए थे। इस अवसर पर मोदी ने एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया है। 

600 पीएम-केएसके का भी हुआ है उद्घाटन 

इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 पीएम-किसान समृद्धि केंद्रों (पीएम-केएसके) का भी उद्घाटन किया और ‘भारत’ यूरिया बैग ब्रांड नाम से किसानों के लिए ‘एक राष्ट्र-एक उर्वरक’ नामक महत्वपूर्ण योजना भी लॉन्च की है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों किसानों, कृषि स्टार्टअप, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं, बैंकर, अन्य हितधारकों को संबोधित भी किया है। 

8 साल से चल रही इस योजना का करोड़ो किसान ले रहे है लाभ 

कृषि मंत्रालय के मुताबिक इस आयोजन में एक करोड़ से अधिक किसान डिजिटल माध्यम से भाग ले रहे हैं। ज्ञात हो कि देश में मझोले और छोटे किसानों की मदद के लिए शुरू की गई इस योजना को आठ साल हो चुके हैं और देश में करोड़ों किसान इसका लाभ प्राप्त कर चुके हैं। 

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है। यह प्रत्येक चार माह में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में देय होता है। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है। 

टॅग्स :भारतनरेंद्र मोदीFarmersBank
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए