लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने एक मजबूत देश को लाचार बना दिया: कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 21, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को ‘खोखली बयानबाजी’ करार देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने भारत जैसे मबजूत देश को लाचार बना दिया।

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को जरूरी दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एनआईए और ईडी का इस्तेमाल करना चाहिए।

माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का कल का संबोधन सिर्फ खोखली बयानबाजी था। राज्य और आम लोग प्रधानमंत्री से राहत की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने निराश किया।’’

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी ने एक मजबूत देश को लाचार बना दिया। मोदी सरकार के लिए लोगों की जान बचाने से ज्यादा जरूरी मुनाफा कमाना है।’’

उन्होंने सवाल किया,‘‘प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि सबसे बड़े टीका निर्माता देश भारत में अब तक सिर्फ 1.3 फीसदी लोगों का ही टीकाकरण क्यों हुआ है? ऑक्सीजन की उपलब्धता के बावजूद अस्पतालों में आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है? कई जगहों पर जांच रिपोर्ट आने में तीन से सात दिन का समय क्यों लग रहा है? हमने जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार करने में 15 महीने का समय क्यों गवां दिया?’’

माकन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि मजदूरों को छह हजार रुपये की मासिक मदद मुहैया कराई जाए और उनके रहने-खाने तथा गंतव्य स्थल तक जाने का प्रबंध किया जाए।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में कोरोना जांच के लिए समान राशि तय की जाए तथा जांच में तेजी लाई जाए।

गौरतलब है कि देश में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 संक्रमण के ताजा मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि इस महामारी से मुकाबले के लिए लॉकडाउन का इस्तेमाल ‘‘अंतिम विकल्प’’ के रूप में होना चाहिए।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने लोगों का जीवन बचाने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों और लोगों की आजीविका को ‘‘कम से कम’’ प्रभावित करने पर जोर दिया और राज्यों से आग्रह किया कि वह श्रमिकों में भरोसा जगाए रखें तथा उन्हें पलायन करने से रोकने के उपाय करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए