लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री किसान योजना: 4.74 करोड़ किसानों को अगले महीने से मिलेगी दूसरी किस्त

By भाषा | Updated: March 24, 2019 09:07 IST

Open in App

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पंजीकृत करीब 4.74 करोड़ किसानों को अगले महीने 2,000 रुपए की दूसरी किस्त मिलेगी. यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डाली जाएगी. गत 10 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले इस योजना के तहत 4.74 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों का पंजीकरण हो चुका है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शनिवार को कहा कि इन 4.74 करोड़ किसानों में से 2.74 करोड़ लाभार्थियों को पहली किस्त मिल चुकी है. शेष बचे किसानों को इस माह के अंत तक पहली किस्त मिल जाएगी.

अधिकारी ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय कृषि मंत्रालय को 10 मार्च से पहले पंजीकृत लाभार्थियों के खातों में पहली और दूसरी किस्त डालने की अनुमति दे दी है. केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में 75,000 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की घोषणा की थी. इस योजना के तहत दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों के खातों में तीन किस्तों में 6,000 रुपए की राशि डाली जाएगी.

बजट में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने मार्च के अंत तक योजना के तहत 2,000 रुपए की पहली किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में डालने के लिए 20,000 करोड़ रुपए आवंटित किए थे. अधिकारी ने कहा कि हम देश भर से 12 करोड़ किसानों के आंकड़ों की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन आचार संहिता लागू होने तक सिर्फ 4.74 करोड़ किसानों का पंजीकरण हो सका है. अधिकारी ने बताया कि दूसरी किस्त का भुगतान पहली अप्रैल से शुरू होगा.

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए