लाइव न्यूज़ :

नाम बदलकर योजनाओं को नये सिरे शुरू करने में विशेषज्ञ हैं प्रधानमंत्री: रमेश

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:32 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जन-धन योजना के सात साल पूरा होने पर इसकी सराहना किये जाने के बाद शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पुरानी योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें नए सिरे से शुरू करने में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह जन-धन योजना की सातवीं वर्षगांठ नहीं है, बल्कि संप्रग सरकार के समय शुरू हुई बुनियादी बचत बैंक जमा खाता योजना का नाम बदले जाने की वर्षगांठ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने जन धन योजना की सातवीं वर्षगांठ पर इसकी सराहना की है। असल में यह संप्रग सरकार के समय शुरू हुई बुनियादी बचत बैंक जमा खाता योजना का नाम बदले जाने की सातवीं वर्षगांठ है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ (योजनाओं का) नाम बदलकर, नये सिरे से शुरू करने में क्या विशेषज्ञ हैं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रधानमंत्री जन-धन योजना’ (पीएमजेडीवाई) के सात साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को कहा कि इस पहल ने ना सिर्फ भारत के विकास की गति को हमेशा के लिए बदल दिया है बल्कि इसने अनगिनत भारतीयों का वित्तीय समावेशन, सम्मान का जीवन और सशक्तीकरण सुनिश्चित किया है।केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाओं की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2014 में शुरू की गई पीएमजेडीवाई ने 28 अगस्त 2021 को सात वर्ष पूरे किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील