लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव पर AAP की नजर! बेंगलुरु में केजरीवाल ने कहा- पीएम ने मुझे 'ईमानदार मुख्यमंत्री' का सर्टिफिकेट दिया है

By रुस्तम राणा | Updated: April 21, 2022 16:54 IST

गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगामी कर्नाटक चुनाव को लेकर बेंगलुरु पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई रेड का जिक्र करते हुए ईमानदार मुख्यमंत्री होने की बात कहीकेजरीवाल ने बेंगलुरु में बताया AAP ने दिल्लीवालों के लिए क्या-क्या किया

बेंगलुरु : आम आदमी पार्टी पूरे भारत में अपना विस्तार कर रही है। उत्तर भारत के बाद अब दक्षिण भारत में भी AAP की नजरें हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगामी कर्नाटक चुनाव को लेकर बेंगलुरु पहुंचे। जहां उन्होंने यह बताया कि उन्होंने दिल्ली के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली को लेकर क्या-क्या किया। 

सीबीआई रेड का जिक्र करते हुए ईमानदार मुख्यमंत्री होने की बात कही

इस दौरान उन्होंने अपने घर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की रेड का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने ईमानदार मुख्यमंत्री का प्रमाण-पत्र दिया है। केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने सीबीआई से मेरे आवास पर छापा मरवाया, अधिकारी मेरे बेडरूम में घुस गए लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला, आखिरकार पीएम ने मुझे 'ईमानदार' सीएम का सर्टिफिकेट दे दिया है। हमारी ईमानदार सरकार है, पहले हमने दिल्ली में उसके बाद पंजाब में सरकार बनाई है। अब हम कर्नाटक में सरकार बनाएंगे।

बेंगलुरु में बताया AAP ने दिल्लीवालों के लिए क्या-क्या किया

इससे पहले अपनी दिल्ली सरकार की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने जनता से कहा कि इस साल 4 लाख छात्रों ने प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। दिल्ली में 2 करोड़ लोगों को मुफ्त ईलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा, पहले 8 घंटे बिजली कटती थी, अब जीरो बिल पर लोगों को 24 घटे बिजली मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं के साथ भी बैठक की।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप