लाइव न्यूज़ :

कोविड में राहत, 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त अनाज देने का फैसला, प्रति माह प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 23, 2021 20:11 IST

PM Garib Kalyan Ann Yojana: भारत सरकार इस पहल पर 26,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकैट ने राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन को 26 अप्रैल से आगे बढ़ाना चाहिए।हालात में सुधार होने के बाद, लॉकडाउन हटाया जा सकता है। भारत में 15 मई तक उपचाराधीन मरीजों की संख्या 33 से 35 लाख तक हो सकती है : आईआईटी।

PM Garib Kalyan Ann Yojana: सरकार मई और जून के महीने में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराएगी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करीब 80 करोड़ लोगों को दो महीनों के लिये प्रति माह प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि गरीबों के लिये प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता के अनुरूप सरकार ने 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त अनाज देने का फैसला किया है जैसा कि पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन के दौरान किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का इस बात पर जोर है कि देश जब कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है तब यह जरूरी है कि गरीबों को पोषण सहायता मिले। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सचिव सुधांशु पांडे ने बताया कि महामारी के प्रभाव को सीमित करने के लिये सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के करीब 80 करोड़ लाभार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस पहल पर 26,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च करेगी।

दिल्ली, आंध्र प्रदेश ने रेलवे से चिकित्सीय ऑक्सीजन का परिवहन करने को कहा : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और आंध्र प्रदेश ने रेलवे से तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन का परिवहन करने को कहा है। शर्मा ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने अभी हमें कुछ ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेनों के लिए आग्रह भेजा है और अभी हम इसके आवागमन की योजना बना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली की ऑक्सीजन की मांग राउरकेला द्वारा पूरी किए जाने की संभावना है, जबकि आंध्र प्रदेश की मांग अंगुल, ओडिशा द्वारा पूरी किए जाने की संभावना है। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ के प्रत्येक टैंकर में 16 टन ऑक्सीजन होती है और ये ट्रेन 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के लिए ‘प्राणवायु’ ले जा रही ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ 24 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप