लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को शुक्रवार को बधाई दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने उन छात्रों की भी हौसलाआफजाई की जिनका प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा और उन्हें अनुभवों से सीखने तथा सिर उठाकर जीने की सलाह दी।

सीबीएसई ने आज को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है और लड़कों की तुलना में उनके परिणाम 0.54 प्रतिशत अंतर से बेहतर रहे जबकि करीब 70,000 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि इस बार अप्रत्याशित परिस्थितियों में 12वीं की परीक्षा में छात्रों को शामिल होना पड़ा और शिक्षा जगत को पूरे साल कई तरह की चुनौतियों को सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन्होंने सफलतापूर्वक 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की उन युवा साथियों को बहुत बधाई। उनके सुनहरे, सुखी और स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन छात्रों को लगता है कि उन्हें और ज्यादा मेहनत करना चाहिए या बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था, उन्हें अपने अनुभवों से सीख लेनी चाहिए और सिर उठाकर जीना चहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘एक सुनहरा और मौकों से परिपूर्ण भविष्य आपका आगे है। आप सभी प्रतिभा के पावरहाउस हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।’’

सीबीएसई के मुताबिक कुल 70,004 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक और 1,50,152 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक हंक हासिल किए। इसके अलावा 6149 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में हैं।

बोर्ड की परीक्षाएं कोविड-19 की दूसरी आक्रामक लहर के मद्देनजर इस साल रद्द कर दी गई थी और परिणाम बोर्ड द्वारा वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर