लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी के 60वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी जवानों को बधाई

By भाषा | Updated: October 24, 2021 10:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के स्थापना दिवस पर रविवार को बल के कर्मियों को बधाई दी और कहा कि जब भी देश को उनकी जरूरत पड़ी उन्होंने अदम्य साहस व समर्पण के साथ जवाब दिया।

आईटीबीपी की स्थापना चीन के साथ 1962 के युद्ध के बाद की गई थी और इसमें करीब 90,000 जवान हैं।

मोदी ने आईटीबीपी के 60वें स्थापना दिवस पर एक ट्वीट में कहा, ‘‘अरूणाचल प्रदेश के घने जंगलों से लेकर हिमालय की बफीर्ली चोटियों तक हमारे आईटीबीपी के हिमवीरों ने देश के आह्वान पर अदम्य साहस व समर्पण दिखाया है।’’

बल के कर्मियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा,‘‘आपदा के समय बल की ओर से किए गए मानवीय कार्य सराहनीय हैं।’’

आईटीबीपी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की पांच शाखाओं में से एक है। यह उत्तरी सीमाओं पर निगरानी रखता है और सीमा उल्लंघन को रोकता है। यह अवैध आव्रजन, सीमा पार से तस्करी इत्यादी की निगरानी करता है और देश में शांति बनाए रखने में अहम भूमिका का निर्वाह करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए