लाइव न्यूज़ :

ट्रस्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया- पीएम केयर्स फंड भारत सरकार का फंड नहीं है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2021 11:14 IST

संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत पीएम केयर्स फंड को 'राज्य' घोषित करने की मांग करने वाली एक याचिका के जवाब में पीएमओ में अंडर सेक्रेटरी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रस्ट चाहे कोई राज्य हो या सार्वजनिक प्राधिकार, आरटीआई एक्ट के तहत किसी तीसरे पक्ष की जानकारी का खुलासा करने की अनुमति नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार का फंड नहीं है और इसकी राशि देश के खजाने में नहीं जाती है.अनुच्छेद 12 के तहत पीएम केयर्स फंड को 'राज्य' घोषित करने की मांग की गई थी.

नई दिल्ली:पीएम केयर्स फंड ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि ट्रस्ट का फंड, भारत सरकार का फंड नहीं है और इसकी राशि देश के खजाने में नहीं जाती है.

बता दें कि, कानूनी तौर पर पीएम केयर्स फंड (आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष) एक चैरिटेबल ट्रस्ट है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट में दिए गए एक जवाब में पीएमओ में अंडर सेक्रेटरी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रस्ट चाहे कोई राज्य हो या सार्वजनिक प्राधिकार, आरटीआई एक्ट के तहत किसी तीसरे पक्ष की जानकारी का खुलासा करने की अनुमति नहीं है.

यह जवाब संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत पीएम केयर्स फंड को 'राज्य' घोषित करने की मांग करने वाली एक याचिका के जवाब में प्रस्तुत किया गया था.

याचिका में कहा गया है कि देश के नागरिक इस बात से व्यथित हैं कि प्रधानमंत्री द्वारा स्थापित एक कोष और प्रधानमंत्री, गृह, रक्षा और वित्त मंत्रियों जैसे ट्रस्टियों वाले ट्रस्ट को एक ऐसा कोष घोषित किया गया है, जिस पर कोई सरकारी नियंत्रण नहीं है.

सम्यक गंगवाल द्वारा दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि मार्च, 2020 में प्रधानमंत्री द्वारा गठित पीएम केयर्स फंड द्वारा दिसंबर 2020 में अपनी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस फंड को न तो संविधान और न ही संसद के किसी कानून के तहत बनाया गया है.

टॅग्स :पीएम केयर्स फंडPrime Minister's Officeमोदी सरकारमोदीदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो