लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सुहावना मौसम, हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: May 22, 2021 11:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह मौसम काफी सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएसडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर में पिछले तीन दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और शनिवार तक भी यह स्थिति बने रहने की संभावना है।

शहर का मौसम संबंधी आधिकारिक आँकड़ा बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं पालम, लोधी रोड और आयानगर में क्रमश: 22 मिमी, 22.6 मिमी और 35 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शनिवार से मौसम के साफ होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शहर में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 16 डिग्री सेल्सियस कम था और 1951 के बाद से मई महीने का यह सबसे कम तापमान था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए