लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में टला एक और बड़ा हादसा, निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सड़क पर गिरी प्लेट 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 1, 2018 12:31 IST

इस नए हादसे में बाबतपुर रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एक प्लेट सड़क पर गिर गई है।

Open in App

लखनऊ, 01 जूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पिछले दिनों फ्लाईओवर हादसा हुआ था, जिसमें कई जानें चली गई थीं। इस हादसे के बाद शुक्रवार को एक और फ्लाईओवर हादसा हुआ है। लेकिन, गनीमत है कि इसमें किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। यह हादसा बाबतपुर रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एक प्लेट गिर जाने से हुआ है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, वाराणसी के बाबतपुर रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से एक प्लेट गिर गई। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं क्योंकि पिछले हादसे ने कई घरों के चिराग बुझा दिए थे।आपको बता दें, 15 मई शाम करीब छह बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे फ्लाईओवर के दो बीम गिर थे, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार ने घटना की जांच के लिए जांच समिति की गठन किया। उसके बाद फ्लाईओवर सेतु निगम के 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया। सीएम योगी ने हादसे की जांच के लिए एक कमेटी बना 48 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था। 

फ्लाईओवर हादसे के बाद सेतु निगम तथा फ्लाईओवर का निर्माण कर रही संस्था के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। सेतु निगम के खिलाफ 304, 308, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उत्तर प्रदेश पुल निर्माण निगम इस 2261 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण 129 करोड़ की लागत से कर रहा था। फ्लाईओवर का जो हिस्सा गिरा है, उसे तीन महीने पहले ही बनाया गया था। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत