लाइव न्यूज़ :

प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस के इलाज का कोई पुख्ता सबूत नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- हम अभी एक्सपेरिमेंटल स्टेज पर

By सुमित राय | Updated: April 28, 2020 17:12 IST

देश में कोरोना वायरस के इलाज के लिए चल रहे प्लाज्मा थेरेपी के ट्रायल पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है और यह एक्सपेरिमेंटल स्टेज पर है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ICMR ने अध्ययन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल शुरू किया है। प्लाज्मा थेरेपी का अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं है और अभी यह एक्सपेरिमेंटल स्टेज पर ही है।

देश में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल चल रहा है, लेकिन इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी का अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं है और अभी यह एक्सपेरिमेंटल स्टेज पर ही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, "आईसीएमआर ने कोविड-19 के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी की प्रभावकारिता का अध्ययन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अध्ययन शुरू किया है। हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इसे उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

लव अग्रवाल ने कहा, "प्लाज्मा थेरेपी अभी भी प्रायोगिक है, जब इसे लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल जाता इसका उपयोग किसी के द्वारा नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह रोगी के लिए हानिकारक हो सकता है।

भारत में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 29 हजार से ज्यादा लोग

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर है और अब तक भारत में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 29435 लोग आ चुके हैं। देशभर में कोरोना वायरस के कारण अब तक 934 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 6868 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश के बाहर चला गया है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 21632 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है कोरोना का संक्रमण

देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है और राज्य में अब तक कोविड-19 से 8590 लोग संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना की वजह से 369 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 1282 लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले मुंबई और पुणे से सामने आए हैं।

टॅग्स :प्लाज्मा थेरेपीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए