लाइव न्यूज़ :

नोएडा में हवाई अड्डे से फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी चलाने की योजना

By भाषा | Updated: October 23, 2021 09:54 IST

Open in App

नोएडा 23 अक्टूबर यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण ने नोएडा हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर लंबे पॉड टैक्सी रूट की योजना तैयार तैयार की है। पॉड टैक्सी हवाई अड्डे से फिल्म सिटी के बीच चलेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने बताया कि पॉड टैक्सी चलाने के लिए इंडियन पोर्ट रेल व रोपवे कॉरपोरेशन (आईपीआरसीएल) ने विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से फिल्म सिटी की दूरी यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर करीब साढे़ पांच किमी है। प्राधिकरण के सेक्टरों को जोड़ने के लिए पॉड टैक्सी का रूट करीब 14 किलोमीटर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस रूट पर सेक्टर 28, सेक्टर 29, सेक्टर 32 तथा सेक्टर 33 टैक्सी से जुड़ेंगे।

सिंह ने बताया कि इसका सबसे ज्यादा फायदा इन सेक्टरों के उद्योगों में काम करने वाले लोगों को होगा। उन्होंने बताया कि पॉड टैक्सी परियोजना सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के आधार पर तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के बाद निविदा प्रपत्र भी तैयार हो चुका है। निविदा जारी करने से पहले परियोजना रिपोर्ट अनुमति के लिए सरकार के पास भेजी जाएगी। जिन सेक्टरों से होकर पॉड टैक्सी गुजरेगी उनमें खिलौना क्लस्टर, अपैरल क्लस्टर, एमएसएमई समेत अन्य औद्योगिक इकाइयां प्रस्तावित है। प्रत्येक सेक्टर में पॉड टैक्सी का स्टेशन प्रस्तावित किया गया है।

उन्होंने बताया कि पॉड टैक्सी की अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे होगी। यह पूरी तरह से एलिवेटेड ट्रैक पर चलेगी। एक टैक्सी में चार से छह यात्री बैठ सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए