लाइव न्यूज़ :

ललन सिंह के बयान पर पीके ने किया पलटवार, कहा-अब तक दलाली नहीं की, इसलिए चंदा ले रहा हूं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2022 19:32 IST

प्रशांत किशोर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैंने किसी से आजतक पैसा नहीं लिया पर अब ले रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने कहा- डॉक्टर का बेटा हूं अपनी बुद्धि से देश से सीख कर आया हूंकहा- 2014 में चुनाव हारने के बाद नीतीश कुमार ने दिल्ली आकर मदद मांगी थीबोले- नीतीश कुमार ने कुछ दिनों पहले बुलाया था, हमने कहा कि ये अब नहीं हो सकता है

पटना: जन सुराज पदयात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैंने किसी से आजतक पैसा नहीं लिया पर अब ले रहा हूं। बिहार में बदलाव के लिए उनसे फीस ले रहे हैं, जिनके लिए अब तक काम किया है, ताकि ये टेंट लगाया जा सके। 

पीके ने कहा कि कहा जा रहा है कि मेरे पास पैसा कहां से आ रहा- मेहनत से, अपनी बुद्धि से 10 साल काम किए हैं, दलाली नहीं किए हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अभी तक दलाली नहीं की है, इसलिए अब कई पार्टियों के लोग उनसे चिढ़ रहे हैं। उनके किसी के साथ मिले होने का आरोप लगा रहे हैं। 

बता दें कि सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए कहा था कि पीके भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह भाजपा के प्रवक्ता ने वीडियो जारी कर जदयू पर पलटवार करते हुए सवाल किया था कि 2015 के चुनाव में जदयू ने पीके को कितने करोड़ रूपये दिए थे? 

प्रशांत ने कहा कि मैं एक डॉक्टर का बेटा हूं अपनी बुद्धि से देश से सीख कर आया हूं। पैसे की वजह से बिहार का लड़का छूटना नहीं चाहिए, यही मेरा संकल्प है। प्रशांत ने जनता से अपील की कि गरीबी और समाज से मतलब नहीं है, बिहार के विकास के लिए आप साथ आइए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोच रहे हैं कि हम मैदान छोड़ देंगे, हम तो बढ़िया-बढ़िया आदमी की नाक में दम कर देंगे। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि 2014 में चुनाव हारने के बाद नीतीश कुमार ने दिल्ली आकर मदद मांगी थी। 2015 में उनको जिताने में कंधा लगाया, अभी 10-15 दिन पहले नीतीश कुमार ने बुलाकर कहा है कि हमारे साथ काम कीजिए, हमने कहा कि ये अब नहीं हो सकता है। 

पीके ने जनसुराज के संकल्प का हवाला देते हुए कहा कि एक बार जो लोगों को वादा कर दिया है कि 3500 किमी चलकर गांव-गांव में जाकर लोगों को जगाना है, वही करेंगे। एक बार जनबल खड़ा हो गया, फिर कोई भी टिकने वाला नहीं है लिखकर रख लीजिए।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारLalan Singhनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?