लाइव न्यूज़ :

पीके ने पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को बनाया अपनी पार्टी जनसुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2025 18:21 IST

प्रशांत किशोर ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि उदय सिंह को सर्वसम्मति से जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका जन सुराज में कुम्हार की होगी, मैं मिट्टी लाता जाऊंगा और इसे आप लोग गढ़ते जाएंगे।

Open in App

पटना: जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुन लिया है। पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशांत किशोर ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि उदय सिंह को सर्वसम्मति से जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका जन सुराज में कुम्हार की होगी, मैं मिट्टी लाता जाऊंगा और इसे आप लोग गढ़ते जाएंगे। पीके ने कहा कि धीरे-धीरे मेरे साथ लोग जुड़ते जाएंगे और मैं छोटा होता जाऊंगा। मेरा काम सिर्फ बिहार के लोगों को जागरूक करना है। 

वहीं, जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर उदय सिंह ने कहा कि मैं काफी समय से राजनीति में हूं और मेरा परिवार भी पूर्व से ही राजनीति में रहा है। मैं जब प्रशांत किशोर के साथ जुड़ा तब से इन्हें देख रहा हूं। यह शख्स आराम की जिंदगी जी सकता है, लेकिन उनके मन में बिहार में बदलने की छटपटाहट है और इसे देखकर मैं हैरान रह गया हूं। लेकिन, हैरानी के साथ ही प्रशांत किशोर जी की हिम्मत देखकर मुझे विश्वास भी हुआ कि यह कुछ करके रहेंगे। 

उदय सिंह ने यह जानकारी भी साझा की कि प्रशांत किशोर का पंजरा (कमर के पास की हड्डी) टूट चुका था। जब ये जानकारी मुझे मिली तो मैं इस बात के लिए परेशान हुआ, लेकिन इनका जज़्बा देख मैं हैरान था क्योंकि इतना होने के बाद भी ये रुकना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जन सुराज ने बिहार के लोगों में नई उम्मीद जगाई है। बिहार की जनता की मांग पर ये पार्टी बनाई गई है। हमारी लड़ाई किसी भी पार्टी से नहीं है। हम बिहार की जनता के विकास के लिए लड़ाई लड़ेंगे तब तक लड़ते रहेंगे जब तक ये लड़ाई जीत नहीं जाते। 

उदय सिंह ने कहा बिहार में अब रोटी पलटने वाली राजनीति की परंपरा खत्म होगी और बदलाव की तैयारी  बिहार के लोग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने कभी अपने राजनीतिक विरोधियों का कार्यक्रम नहीं रुकवाया है, लेकिन अब जो हो रहा है उससे साफ है कि नीतीश कुमार की नहीं चलती है सिर्फ़ कुछ लोग सरकार चला रहे हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?