लाइव न्यूज़ :

'रात के 12 बज चुके हैं, महाराष्ट्र सरकार ने 125 ट्रेनों-पैसेंजरों की लिस्ट नहीं भेजी है', CM उद्धव से देर रात तक सवाल पूछते रहे पीयूष गोयल

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 25, 2020 09:59 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के लोगों को संबोधित करते हुए 24 मई को रेलवे पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्रवासी मजदूरों के लिए राज्य के लिए प्रतिदिन 80 प्रवासी स्पेशल ट्रेनों की मांग की थी, लेकिन उसे सिर्फ 40 ट्रेनें ही रेलवे दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे द्वारा उपलब्ध कराये गए आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 513 ट्रेनें पहुंची हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आरोप के बाद एक के बाद कई ट्वीट कर राज्य सरकार से ट्रेनों की लिस्ट मांगी है।

नई दिल्ली:  श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को लेकर केंद्र और राज्य के बीच आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और रविवार (24 मई) को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक- दूसरे पर निशाना साधा। शिवसेना प्रमुख और सीएम उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि मांग करने के बावजूद रेलवे राज्य को पर्याप्त संख्या में ट्रेनें नहीं उपलब्ध करा रहा है। जिसके बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार से इससे संबंधित ब्योरा मांगा लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार की ओर उन्हें कोई जवाब नहीं आया है। 24 मई की रात 12 बजे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा, ''रात के 12 बज चुके हैं और 5 घंटे बाद भी हमारे पास महाराष्ट्र सरकार से कल की 125 ट्रेनों की डिटेल्स और पैसेंजर लिस्टें नहीं आई है। मैंने अधिकारियों को आदेश दिया है फिर भी प्रतीक्षा करे और तैयारियां जारी रखें।''

उसके बाद एक अन्य ट्वीट में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, मेरा अनुरोध है कि महाराष्ट्र सरकार अभी भी अगले एक घंटे में कितनी ट्रेनें, कहां तक और पैसेंजर लिस्टें हमें भेज दें। हम प्रतीक्षा कर रहे हैं और पूरी रात काम कर कल की ट्रेनों की तैयारी करेंगे। कृपया पैसेंजर लिस्टें अगले एक घंटे में भेज दें।

रात 2 बजे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने फिर किया ट्वीट- पूछा कहां है 125 ट्रेनों की लिस्ट 

रात दो बजे एक बार फिर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया और लिखा, 'महाराष्ट्र की 125 ट्रेनों की लिस्ट कहां है? रात दो बजे तक, केवल 46 ट्रेनों की लिस्ट मिली है, जिसमें से 5 पश्चिम बंगाल और ओडिशा की हैं, जो चक्रवात अम्फान के कारण नहीं चल सकती हैं। हम 125 ट्रेनों के लिए तैयार होने के बावजूद आज के लिए केवल 41 ट्रेनों को अधिसूचित कर रहे हैं।'

जानें उद्धव ठाकरे और रेल मंत्री पीयूष गोयल के बीच का क्या है पूरा विवाद 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और रेल मंत्री पीयूष गोयल के बीच श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। सीएम ठाकरे ने राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए रविवार (24 मई) को कहा था कि उन्होंने प्रवासियों को घर पहुंचाने की खातिर राज्य के लिए प्रतिदिन 80 प्रवासी स्पेशल ट्रेनों की मांग की थी, लेकिन उसे सिर्फ 40 ट्रेनें ही मिल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य ने इन ट्रेनों के लिये 85 करोड़ रुपये अदा किए हैं। 

इस पर, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘उम्मीद है कि पहले की तरह ट्रेनों को स्टेशन पर आने के बाद, वापस ख़ाली नहीं जाना पड़े। आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि आपको जितनी ट्रेन चाहिए, वो उपलब्ध होंगी।’’ गोयल ने पहले कुछ मौकों पर स्पेशल ट्रेनों में प्रवासियों के सवार नहीं होने का जिक्र करते हुए यह कहा।

गोयल ने एक ट्वीट में कहा, कल हम महाराष्ट्र से 125 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें देने के लिए तैयार हैं। अपने बताया कि आपके पास श्रमिकों की सूची तैयार है। इसलिए, आपसे अनुरोध है कि सभी निर्धारित जानकारी-जैसे कि कहां से ट्रेन चलेगी, यात्रियों की ट्रेनों के हिसाब से सूची, उनका मेडिकल सर्टिफिकेट और कहां ट्रेन जानी है, यह सब सूचना अगले एक घंटे में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पहुँचाने की कृपा करें, जिससे हम ट्रेनों की योजना समय पर बना सकें।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, दुख की बात हैं कि डेढ़ घंटे हो गए हैं, पर महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे के महाप्रबंधक, मध्य रेल को कल की 125 ट्रेनों की निर्धारित जानकारी नहीं दी है। ट्रेन की योजना बनाने में समय लगता है और हम नहीं चाहते कि ट्रेनें स्टेशन पर आकर खाली खड़ी रहें। इसलिए पूरी जानकारी के बिना प्लान करना असंभव है। उन्होंने कहा, मैं आशा करता हूँ कि महाराष्ट्र सरकार हमारे इन श्रमिकों के लाभ के लिए किए गए प्रयास में पूरा सहयोग करेगी। 

टॅग्स :पीयूष गोयलउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारप्रवासी मजदूरभारतीय रेलमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत