लाइव न्यूज़ :

'कहीं ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा' क्षेत्रीय पार्टी की भूमिका पर पीयूष गोयल ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 16:56 IST

लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था। जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, पूर्व में कमजोर नेतृत्व के चलते देश की छवि बिगड़ी है। भ्रष्टाचार हुआ जिससे अंतराष्ट्रीय स्तर पर छवि गिरी है।महाराष्ट्र की सरकार  पर तंज करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि शिवसेना जिसके विरोध में थी आज उसकी की गोद में जाकर बैठ गई है।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका' पर अपनी बात रखी। पीयूष गोयल ने कहा कि देश में राष्ट्रीय पार्टी का होना बहुत जरूरी है। क्षेत्रीय दलों से देश कभी विकास नहीं कर सकता है। वह सिर्फ राष्ट्रीय पार्टी का साथ देकर विकास में हाथ बढ़ा सकती है। इसी बीच पीयूष गोयल ने कहा, अगर क्षेत्रीय दलों की भूमिका की बात करूं तो मुझे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक बात याद आती है, जब उन्होंने कहा था कि 'कहीं ईंट कहीं का रोड़ा भानुमति ने कुनबा जोड़ा'। पीयूष गोयल ने कहा कि ऐसी पार्टी जिनकी सोच एक नहीं है, जिनकी विचारा धारा एक नहीं है। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, पूर्व में कमजोर नेतृत्व के चलते देश की छवि बिगड़ी है। भ्रष्टाचार हुआ जिससे अंतराष्ट्रीय स्तर पर छवि गिरी है। इसलिए  क्षेत्रीय पार्टी घातक है। 

महाराष्ट्र की सरकार  पर तंज करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि शिवसेना जिसके विरोध में थी आज उसकी की गोद में जाकर बैठ गई है। अपनी विचारधार से अलग जाकर उन्होंने सरकार बनाई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, महाराष्ट्र में भाजपा को जीत मिली है, बाकी तीनों दलों को हार मिली है। 

जानें लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड के बारे में

संसद के दोनों सदनों में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चुनिंदा सांसदों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष की तरह लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में दिए जाएंगे। इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया जाएगा। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।

जिन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाना है उनमें लोकसभा और राज्यसभा से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ सांसद, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद और प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह से पूर्व दोपहर 2 बजे से आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में ही कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। जिसका विषय है 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका'। 

इस विषय पर विचार रखने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम शामिल हैं। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था।  जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

टॅग्स :पीयूष गोयललोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील