लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Award: शिवसेना पर बरसे पीयूष गोयल, बताया क्यों महाराष्ट्र में टूटा गठबंधन, जानें 10 बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 18:28 IST

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका' पर अपने विचार रखें। इसके अलावा उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल, अर्थव्यवस्था में मंदी, रेलवे की माली हालत पर भी बोला।

Open in App
ठळक मुद्देझूठी अफवाह फैलाकर शिवसेना ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया है। नतीजों के पहले हमसे 50-50 साझेदारी की कोई बात नहीं हुई थी: पीयूष गोयलदेश के एक भी मुसलमान को नुकसान नहीं होगा। आप बताइए कौन से मुस्लिम परिवार को नुकसान हुआ है: पीयूष गोयल

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शिवसेना पर जमकर निशाना साधा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि शिवसेना ने सिद्धातों को समझौता करके महाराष्ट्र में सरकार बनाई है। अब तो अपने को हिंदू सम्राट कहने से भी डरते हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि शिवसेना जिसके विरोध में थी आज उसकी की गोद में जाकर बैठ गई है। अपनी विचारधार से अलग जाकर उन्होंने सरकार बनाई है।लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसके इतर  नागरिकता संशोधन बिल, अर्थव्यवस्था में मंदी, रेलवे की माली हालत पर अपने विचार रखे। लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन करके सरकार बनाई है। तीनों पार्टी की सहमति से शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने हैं। 

आइए जानें  लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में पीयूष गोयल द्वारा कही हुई 10 बड़ी बातें

- भाजपा-शिवसेना का चुनाव पूर्व गठबंधन था, अगर हम अकेले लड़ते तो बहुमत मिलता। हमने अपनी दोस्ती निभाई। अगर हम उन्हें 124 सीटों पर लड़ने का मौका नहीं देते तो क्या वह 54 सीट भी लेकर आ पाती- पीयूष गोयल

-  झूठी अफवाह फैलाकर शिवसेना ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया है। नतीजों के पहले हमसे 50-50 साझेदारी की कोई बात नहीं हुई थी। - पीयूष गोयल

- रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, महाराष्ट्र में भाजपा को जीत मिली है, बाकी तीनों दलों को हार मिली है। 

- रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, शिवसेना के अरविंद सावंत के लिए मैंने गली-गली कैंपेन किया है, दक्षिण मुंबई की जनता शिवसेना को वोट नहीं देना चाहती। हमें क्या मालूम था कि बेवफाई होगी। 

- देश के एक भी मुसलमान को नुकसान नहीं होगा। आप बताइए कौन से मुस्लिम परिवार को नुकसान हुआ है। ये बस कुछ लोगों का एजेंडा है। ये लोग अपना वोटबैंक देख रहे हैं। -  पीयूष गोयल

- रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, जो सिटीजन के हकदार हैं, उन्हें जरूर मिलेगी। जो इस देश में रहने के हकदार नहीं वो भारत में नहीं रह पाएंगे। 

- पीयूष गोयल ने कहा, घुसपैठियों को घबराने की जरूरत है, शरणार्थियों को नहीं। 

- पीयूष गोयल ने अर्थव्यवस्था में मंदी के सवाल पर कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का भविष्य उज्ज्वल है। कोई भी ताकत भारत को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है।

- 2014 में हमे विरासत में खराब इकोनॉमी मिली थी। जीडीपी की हालत खराब थी। इसके बावजूद हम तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं।- पीयूष गोयल

- रेलवे की माली हालत पर पीयूष गोयल ने कहा-  रेलवे देश की जनता की सुविधाएं बढ़ाने में लगी है। मुफ्त में वाई-फाई दी जा रही है। सुरक्षा बढ़ाने में खर्च हो रहा है। ढाई गुणा निवेश रेलवे में हुआ है। 

जानें लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड के बारे में

संसद के दोनों सदनों में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चुनिंदा सांसदों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष की तरह लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में दिए जाएंगे। इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया जाएगा। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।

टॅग्स :पीयूष गोयललोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो