लाइव न्यूज़ :

Pilibhit Lok Sabha Seat: 'पीलीभीत से मेरा रिश्ता अंतिम सांस तक ख़त्म नहीं हो सकता', वरुण गांधी ने लिखा पत्र

By धीरज मिश्रा | Updated: March 28, 2024 11:51 IST

Pilibhit Lok Sabha Seat: पीलीभीत लोकसभा से मौजूदा सांसद वरुण गांधी को इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद ने जनता के नाम लिखा पत्र वरुण गांधी ने पत्र लिखते हुए कहा आपका मेरा रिश्ता कभी खत्म नहीं हो सकताबीजेपी ने इस बार पीलीभीत से वरुण गांधी को नहीं दिया टिकट

Pilibhit Lok Sabha Seat: पीलीभीत लोकसभा से मौजूदा सांसद वरुण गांधी को इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है। अब वरुण गांधी ने एक पत्र शेयर किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पीलीभीत से मेरा रिश्ता अंतिम सांस तक ख़त्म नहीं हो सकता।

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पीलीभीत की जनता के लिए पत्र लिखते हुए कहा कि आज जब मैं यह पत्र लिख रहा हूं तो अनगिनत यादों ने मुझे भावुक कर दिया है। मुझे वो 3 साल छोटा सा बच्चा याद आ रहा है जो अपनी मां की ऊंगली पकड़ कर 1983 में पहली बार पीलीभीत आया था।, उसे कहां पता था एक दिन यह धरती उसकी कर्मभूमि और यहां के लोग उसका परिवार बन जाएंगे।

मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे वर्षों पीलीभीत की महान जनता की सेवा करने का मौका मिला। महज एक सांसद के तौर पर ही नहीं बल्कि एक व्यक्ति के तौर पर भी मेरी परवरिश और मेरे विकास में पीलीभीत से मिले आदर्श, सरलता और सहदयता का बुहत बड़ा योगदान है। आपका प्रतिनिथ होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मा रहा है। और मैंने हमेशा अपनी पूरी क्षमता से आपके हितों के लिए आवाज उठाई।

एक सांसद के तौर पर मेरा कार्यकाल भले ही समाप्त हो रहा हो पर पीलीभीत से मेरा रिश्ता अंतिम सांस तक खत्म नहीं हो सकता है। सांसद के रूप में नहीं, तो बेटे के तौर पर सही, मैं आजीवन आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं और मेरे दरवाजे आपके लिए हमेशा पहले जैसे ही खुले रहेंगे।

मैं राजनीति में आम आदमी की आवाज उठाने आया था और आज आपसे यही आशीर्वाद मांगता हूं कि सदैव यह कार्य करता रहूं, भले ही उसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़े। मेरा और पीलीभीत का रिश्ता प्रेम और विश्वास का है। जो किसी राजनीतिक गुणा-भाग से बहुत उपर है।

टॅग्स :वरुण गांधीउत्तर प्रदेशलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBJP government of Uttar PradeshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर