लाइव न्यूज़ :

यूपी: चीनी मिलों ने तुरंत भुगतान शुरू नहीं किया तो मिल गेट पर होगी अगली सभा-बोले वरुण गांधी, खाली पदों और आवारा पशुओं का भी उठाया मुद्दा

By भाषा | Updated: January 9, 2023 12:00 IST

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने राज्य में खाली पदों की भर्ती पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ‘‘एक करोड़ सरकारी पद खाली पड़े हैं, सरकार को यह पद भरने चाहिये। इस काम में हम मदद करने को तैयार हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद वरुण गांधी यूपी के चीनी मिलों को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर भुगतान जल्द नहीं शुरू हुआ तो अगली सभा मिल के गेट पर होगी। यही नहीं उन्होंने खाली पदों और आवारा पशुओं का भी मुद्दा उठाया है और इस पर सवाल खड़ा किया है।

लखनऊ: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीलीभीत क्षेत्र के सांसद वरुण गांधी ने कहा है या तो चीनी मिलें किसानों को गन्ने के बकाए का भुगतान करें या फिर वे प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहें। 

अपने संसदीय क्षेत्र के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के अर्सियाबोज गांव में एक जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद वरुण गांधी ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का भुगतान तुरंत करें, नहीं तो वह इन मिलों के गेट पर सभा करेंगे। 

खाली पदों पर भी भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बोला है

आपको बता दें कि सांसद ने स्थानीय दो चीनी मिलों का नाम विशेष तौर पर लिया है। उन्होंने देश में बेरोजगारी की स्थिति पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, ‘‘एक करोड़ सरकारी पद खाली पड़े हैं, सरकार को यह पद भरने चाहिये। इस काम में हम मदद करने को तैयार हैं।’’ 

सांसद वरुण गांधी ने आवारा पशुओं का भी मुद्दा उठाया है

किसानों ने सांसद के सामने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया और कहा कि आवारा पशु फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस पर गांधी ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की भी काफी शिकायतें आ रही हैं। 

किसानों ने एक चौकी प्रभारी की शिकायत की जिसे गांधी ने मंच से फटकार लगाई। गौरतलब है कि पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में एक बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट भी शामिल है। बाकी पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर सीटें पीलीभीत जिले की हैं। 

टॅग्स :वरुण गांधीBJPउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?