लाइव न्यूज़ :

PHOTOS: राहुल गांधी ने नागपुर के प्रसिद्ध ‘रामजी श्यामजी’ संग बनाया तरी पोहा, देखें तस्वीरें

By फहीम ख़ान | Updated: November 16, 2024 20:12 IST

राहुल गांधी ने ‘रामजी श्यामजी’ पोहेवाले के पास पहुंचते ही उनसे पोहे की विधि पूछी। ‘रामजी श्यामजी’ ने तुरंत राहुल गांधी के लिए कढ़ाई चढ़ाकर पोहे बनाना शुरू कर दिया।

Open in App

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए विदर्भ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को अचानक डॉ. बाबा साहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधे नागपुर के छत्रपति चौक के पास स्थित प्रसिद्ध रामजी श्यामजी पोहे वाले के पास पहुंच गए।

राहुल गांधी के वहां पहुंचने की खबर लगते ही वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। राहुल गांधी ने ‘रामजी श्यामजी’ पोहेवाले के पास पहुंचते ही उनसे पोहे की विधि पूछी। ‘रामजी श्यामजी’ ने तुरंत राहुल गांधी के लिए कढ़ाई चढ़ाकर पोहे बनाना शुरू कर दिया।

देखना क्या था, राहुल गांधी ने भी अपनी कमर कस ली और सीधे कढाई के पास पहुंच गए और ‘रामजी श्यामजी’ का पोहे बनाने में हाथ भी बंटाने लगे। उन्हें ऐसा करता देख वहां पर इकट्ठा युवाओं ने उनकी रील और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते राहुल गांधी का नागपुर के प्रसिद्ध ‘रामजी श्यामजी’ के साथ पोहे बनाने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील