लाइव न्यूज़ :

फोन टैपिंग मामला : दिल्ली पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुए गहलोत के ओएसडी शर्मा

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:31 IST

Open in App

जयपुर, 22 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा पारिवारिक कारणों के चलते शुक्रवार को फोन टैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के सामने हाजिर नहीं हुए।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में शर्मा को 17 अक्टूबर को एक नया सम्मन भेजा था। इसमें उनसे मामले में सुनवाई के लिए 22 अक्टूबर को हाजिर होने को कहा गया था।

शर्मा के अनुसार, वह अपराध शाखा के सामने उपस्थित होने के लिए जा रहे थे लेकिन तभी परिवार में एक आपात स्थिति का समाचार उन्हें मिला और उन्हें लौटना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘इस कारण मैं उपस्थित नहीं हो सका।’’

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 19 जुलाई को नोटिस जारी कर शर्मा से 24 जुलाई को रोहिणी के प्रशांत विहार थाने में अपराध शाखा के समक्ष उपस्थित होने को कहा था।

हालांकि, शर्मा यह कहते हुए तब हाजिर नहीं हुए थे कि व्यक्तिगत कारणों से उनका दो सप्ताह तक जयपुर से बाहर जाना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि किसी भी आपात स्थिति में वह उचित समय पर वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए उपलब्ध रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?