लाइव न्यूज़ :

PFI Ban: पीएफआई का ऐलान, 'गृह मंत्रालय के प्रतिबंध के बाद भंग किया जाता है संगठन'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 28, 2022 18:15 IST

पीएफआई के केरल राज्य के महासचिव अब्दुल सत्तार ने इस बात की घोषणा कर दी है कि पीएफआई अब इतिहास की बात हो गया और उसे भंग किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने स्वयं को भंग करने का ऐलान कियापीएफआई केरल के महासचिव अब्दुल सत्तार ने कहा कि गृह मंत्रालय का प्रतिबंध स्वीकार हैपीएफआई सदस्यों और जनता को सूचित किया जाता है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया विघटित हो गया है

तिरुवनंतपुरम: केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किये जाने के बाद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने स्वयं अपने संगठन के भंग करने का ऐलान कर दिया है। एनआईए की देशभर में लंबी पड़ताल और अनवत छापेमारी के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएफआई समेत उससे संबंधित कुल 8 संगठनों को यूएपीए के तहत आगामी 5 सालों के लिए प्रतिबंधित किया जाता है।

पीएफआई पर लगे बैन के बाद जहां देश की सियायत गरम है वहीं स्वयं पीएफआई के केरल राज्य के महासचिव अब्दुल सत्तार ने इस बात की घोषणा कर दी है कि पीएफआई अब इतिहास की बात हो गया और उसे भंग किया जाता है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अब्दुल सत्तार ने कहा, "सभी पीएफआई सदस्यों और जनता को सूचित किया जाता है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को विघटित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की है, संगठन निर्णय को स्वीकार करता है।"

मालूम हो कि जापान यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेश वापसी के बाद केंद्र सरकार ने ऐलान किया कि पीएफआई और उसके 8 सहयोगी संगठनों को यूएपीए के तहत पांच सालों के लिए किया बैन किया जाता है।

पीएफआई के साथ जिन संगठनों को प्रतिबंधित किया गया है उनमें रिहैब इंडिया फाउंडेशन, कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया इमाम काउंसिल, नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन, रिहैब फांउडेशन केरल नेशनल विमेंस फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन शामिल हैं।

एनआईए ने बीते गुरुवार से पीएफआई के खिलाफ देशभर में अनवरत छापेमारी शुरू की है। बीते मंगलवार को भी सुरक्षा एजेंसी ने देश की राजधानी दिल्ली समेत कुल सात राज्यों में स्थानीय पुलिस की मदद से देश के विभिन्न जिलों में पीएफआइ से जुड़े ठिकानों पर छापा मारा था और 170 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था।

वहीं गुरुवार को एनआइए ने पीएफआई के देश विरोधी नेक्सस को उजागर करने के लिए 15 राज्यों में छापेमारी करके 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था और कई तरह की देश विरोधी आपत्तिजनक सामग्रियों को जब्त किया था।

टॅग्स :PFIमोदी सरकारकेरलmodi governmentKerala
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस