लाइव न्यूज़ :

NIA ने पीएफआई और गजवा-ए-हिंद मामले में फुलवारी शरीफ में की छापेमारी, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2022 17:29 IST

पिछले दिनों यह मामला सामने आने के बाद पटना सहित देश के कई हिस्‍सों में पीएफआई से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। बता दें कि इस मामले में गजवा-ए-हिन्द से जुड़े दानिश की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। वह गजवा-ए-हिंद वॉट्सऐप का एडमिन है।

Open in App
ठळक मुद्देदानिश सोशल मीडिया पर गजवा-ए-हिंद का कर्ता-धर्ता है।इस ग्रुप के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। एनआईए ने दानिश के घर टीम ने करीब 4 घंटे तक छापेमारी की।

पटना:बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में टेरर मॉड्यूल मामले को लेकर एक बार फिर एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। एनआईए की टीम सुबह-सुबह फुलवारी शरीफ में गजवा ए हिन्द से जुड़े मरगुब अहमद उर्फ दानिश के घर पहुंची तो हडकंप मच गया। एनआईए के साथ बड़ी संख्या में पटना पुलिस के जवान भी मौजूद थे। यह छापेमारी पीएफआई और गजवा-ए-हिंद मामले में हुई है। 

पिछले दिनों यह मामला सामने आने के बाद पटना सहित देश के कई हिस्‍सों में पीएफआई से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। बता दें कि इस मामले में गजवा-ए-हिन्द से जुड़े दानिश की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। वह गजवा-ए-हिंद वॉट्सऐप का एडमिन है। दानिश सोशल मीडिया पर गजवा-ए-हिंद का कर्ता-धर्ता है। इस ग्रुप के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। 

इसी सिलसिले में मंगलवार को एनआईए ने दानिश के घर टीम ने करीब 4 घंटे तक छापेमारी की। एनआईए ने दानिश के घर से कई कागजातों, मोबाइल, लैपटॉप को जब्त किया है। टीम सीलबंद लिफाफे में इसे लेकर रवाना हुई। इस छापे के दौरान टीम ने दानिश के परिवार को दूर ही रखा। ऐसा कहा जाता है कि गजवा-ए-हिन्द से जुड़े लोगों को फुलवारी शरीफ में आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही थी, उनके निशाने पर पीएम मोदी थे। 

तब बिहार पुलिस ने कहा था कि गिरफ्त में आये लोग एक आतंकी मॉड्यूल चला रहे थे और अल्पसंख्यक युवकों का ब्रेनवॉश करने में लगे थे। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने एनआईए ने बिहार समेत देशभर में एक साथ छापेमारी कर पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया। 

वहीं देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार मरगूब दानिश के मामले को भी एनआईए की टीम खंगाल रही है। पीएफआई दफ्तर से मिले दस्तावेजों में खुलासा हुआ है कि यह संगठन भारत को अगले 25 सालों में इस्लामी राष्ट्र बनाने के मिशन पर काम कर रहा था। इसके लिए देशभर में युवाओं को सांप्रदायिक दंगे और हिंसा फैलानी की ट्रेनिंग दी जा रही थी।

टॅग्स :एनआईएPFIपटनाबिहारपाकिस्तानव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील