लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 120.40 रूपये प्रति लीटर और डीजल 109.50 रुपए प्रति लीटर पहुंचा

By भाषा | Updated: October 28, 2021 16:05 IST

Open in App

भोपाल, 28 अक्टूबर मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में बृहस्पतिवार को पेट्रोल की कीमत बढ़कर 120.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत109.50 रुपए प्रति लीटर हो गई। एक पेट्रोल पंप संचालक ने यह जानकारी दी।

अनूपपुर के पेट्रोल पंप संचालक अभिषेक जायसवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में यहां पेट्रोल की कीमत में 36 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जबकि डीजल की कीमत में 33 पैसे प्रति लीटर की तेजी आई।

उन्होंने कहा कि बुधवार को पेट्रोल 120.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 109.17 रुपए प्रति लीटर बिका था।

वहीं, मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के सचिव नकुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बृहस्पतिवार को भोपाल में पेट्रोल की कीमत 36 पैसे की वृद्धि के बाद 116.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 38 पैसे के वृद्धि के बाद 106.35 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को भोपाल में पेट्रोल 116.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 105.97 रुपए प्रति लीटर था।

शर्मा ने बताया कि भोपाल में एक अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 110.33 रुपए और 99.05 रुपए प्रति लीटर थी।

उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मात्र 28 दिनों में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में 21 बार वृद्धि हुई है। भोपाल में एक अक्टूबर से अब तक पेट्रोल की कीमत में 6.61 रुपये प्रति लीटर की तेजी आई है, जबकि डीजल के भाव में 7.30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए