लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल, लोग हुए परेशान

By भाषा | Updated: April 10, 2021 14:16 IST

Open in App

जयपुर, 10 अप्रैल राजस्थान में लगभग 7,000 पेट्रोल पंपों पर हड़ताल के कारण शनिवार को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और अनेक जगह लोग पेट्रोल, डीजल के लिए घूमते दिखे।

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राजस्थान सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट वृद्धि के विरोध में शनिवार को एक दिन की हड़ताल रखी है।

इस हड़ताल के कारण राज्य में निजी स्वामित्व वाले लगभग 7,000 पेट्रोल पंप सुबह छह बजे से बंद रहे। हालांकि कंपनी स्वामित्व व कंपनी द्वारा परिचालित (सीओसीओ) कुछ पंप खुले हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा कि शनिवार को राज्य में पेट्रोल व डीजल की बिक्री नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने कोरोना काल में भी वैट बढ़ा दिया और अतिरिक्त आय अर्जित की। पड़ोसी राज्यों में दाम तुलनात्मक रूप से कम होने के कारण राजस्थान में बिक्री 34 प्रतिशत घट गई है।’'

एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि राज्य सरकार ने वैट में कमी की उसकी मांग नहीं मानी तो 25 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। संगठन के अनुसार इस हड़ताल के कारण लगभग तीन करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की बिक्री प्रभावित रहेगी जिससे सरकार को पथ उपकर सहित 34 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए