लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पेट्रोल पंप डीलर करने जा रहे हैं हड़ताल, इस दिन बंद रहेंगे 400 पेट्रोल पंप

By भाषा | Updated: October 16, 2018 04:55 IST

पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल, डीजल सस्ता होने की वजह से दिल्ली के पेट्रोल पंपों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यही वजह है कि पेट्रोल पंप एसोसियेसन ने एक दिन की हड़ताल का फैसला किया है। 

Open in App

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने सोमवार को कहा कि 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में सभी 400 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार द्वारा राज्य में पेट्रोल, डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम नहीं करने के विरोध में यह फैसला किया गया है।

एसोसिएशन ने यहां जारी वक्तव्य में कहा है, ‘‘दिल्ली में करीब 400 पेट्रोल पंप हैं जिनमें साथ ही सीएनजी पंप भी जुड़े हैं। ये सभी पेट्रोल पंप 22 अक्टूबर को प्रात: छह बजे से लेकर अगले दिन 23 अक्टूबर 2018 को प्रात: पांच बजे तक बंद रहेंगे। ’’ 

वक्तव्य में कहा गया है कि केन्द्र सरकार ने चार अक्टूबर को पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क कटौती और तेल कंपनियों को एक रुपये की कटौती वहन करने का निर्देश देकर दोनों ईंधनों पर ढाई रुपये प्रति लीटर दाम घटा दिये। इसके साथ ही कई राज्य सरकारों ने भी इतनी ही कटौती वैट में की है जिससे इन राज्यों में ईंधन के दाम में पांच रुपये तक की कटौती हुई है। लेकिन दिल्ली सरकार ने अभी तक वैट नहीं घटाया है। 

दिल्ली की सीमाओं से सटे राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने पेट्रोल, डीजल पर वैट में कटौती की है, लेकिन दिल्ली में वैट कम नहीं किये जाने से राजधानी में दोनों ईंधन के दाम पड़ोसी राज्यों से ऊपर हो गये हैं। दिल्ली के मुकाबले उत्तर प्रदेश, हरियाणा में पेट्रोल का दाम क्रमश: 2.59 रुपये और 1.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 2.02 रुपये और 1.72 रुपये लीटर सस्ता है। 

पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल, डीजल सस्ता होने की वजह से दिल्ली के पेट्रोल पंपों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यही वजह है कि पेट्रोल पंप एसोसियेसन ने एक दिन की हड़ताल का फैसला किया है। 

टॅग्स :पेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत