लाइव न्यूज़ :

बिहार के बरौनी से भी मिलने लगेगा हवाई जहाज के लिए पेट्रोल, बिहार संग पड़ोसी देश नेपाल के हवाई अड्डों पर की जाएगी आपूर्ति

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2022 20:28 IST

यह राज्य के पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट की ईंधन जरूरत को पूरा करेगी। इसके साथ ही पड़ोसी देश नेपाल में भी एटीएफ की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले पांच सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, कमीशन का हो चुका है पूरारिपोर्ट आने के बाद एटीएफ का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगाविश्वस्तरीय एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी हवाई ईंधन का उत्पादन शुरू हो जाएगा

पटना: बिहार में स्थित बरौनी रिफाइनरी से अगले महीने से विश्वस्तरीय एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी हवाई ईंधन का उत्पादन शुरू हो जायेगा। यह राज्य के पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट की ईंधन जरूरत को पूरा करेगी। इसके साथ ही पड़ोसी देश नेपाल में भी एटीएफ की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। पांच सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

बताया जाता है कि इसकी कमीशनिंग का काम भी करीब पूरा हो चुका है। इसके साथ ही उत्पादित एटीएफ को ब्रिटेन की सबसे प्रमुख लैब कंपनी को माइक्रो टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद एटीएफ का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। पिछले दिनों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेयरमैन एसएम वैद्य ने इसे लेकर बरौनी रिफाइनरी के दौरे के दौरान समीक्षा की थी। 

इंडियन ऑयल के वरीय अधिकारियों के मुताबिक एटीएफ के उत्पादन के लिए कंपनी के आरएंडडी डिवीजन द्वारा विकसित मेक इन इंडिया तकनीक का इस्तेमाल करने वाली पहली इकाई है। सूत्रों के अनुसार पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन से इसके लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल चुका है। तकरीबन 250 केटीपीए क्षमता वाली इस यूनिट से टेस्टिंग रिपोर्ट आने के बाद उत्पादन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

बताया जाता है कि 32 साल बाद पाइपलाइन से मोरीगांव और हल्दिया (पश्चिम बंगाल) से बरौनी रिफाइनरी में एटीएफ पहुंचने का काम शुरू हो गया है। मोरीगांव और हल्दिया से बरौनी रिफाइनरी तक इसके लिए अंडरग्राउंड पाइप बिछाया गया है। ईंधन को बरौनी रिफाइनरी में स्टॉक किया जायेगा। फिर टैंकर के जरिए पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट सप्लाइ किया जाएगा। 

टॅग्स :बिहारATFनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम