लाइव न्यूज़ :

आज पेट्रोल 10 पैसा सस्ता, डीजल के दाम में कोई कटौती नहीं

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 3, 2018 09:51 IST

Petrol Diesel Price Update: इससे पहले 14 से 28 मई के बीच पेट्रोल करीब 4 रुपए और डीजल 3.62 रुपए तक महंगा हुआ था।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जूनः  पेट्रोल-डीजल की कीमतें सरकार के लिए नासूर बनी हुई हैं। रविवार को पेट्रोल 10 पैसे तक सस्ता हो गया है। लेकिन इसे नाकाफी बताया जा रहा है। इसके खिलाफ विपक्ष देशभर में छिटफुट प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि बीते 5 दिन में पेट्रोल 34 पैसे तक सस्ता हुआ है। लेकिन डीजल की कीमतों में बिल्कुल भी बदलाव नहीं हुए हैं। भारत के चार महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 85.92 और डीजल 73.58 रुपए लीटर मिल रहे हैं।

शहररविवार को पेट्रोल2 जून के रेट
दिल्ली78.11 रुपए78.20 रुपए
कोलकाता80.75 रुपए80.84 रुपए
मुंबई85.92 रुपए86.01 रुपए
चेन्नई81.09 रुपए81.19 रुपए

 

इससे पहले 14 से 28 मई के बीच पेट्रोल करीब 4 रुपए और डीजल 3.62 रुपए तक महंगा हुआ था।

केरल में पेट्रोल, डीजल के दाम एक रुपये लीटर घटे

केरल में पेट्रोल और डीजल के दाम के दाम एक रुपये प्रति लीटर घट गए हैं। राज्य सरकार ने ईंधन पर उपकर घटाया है जिससे पेट्रोल , डीजल कीमतों में यह कमी आई है। 

आज से केरल में पेट्रोल 81.40 रुपये और डीजल 74.05 रुपये लीटर बिक रहा है। मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोल और डीजल पर बिक्रीकर में एक रुपये लीटर की कटौती का फैसला किया गया था। 

मुख्यमंत्री ने कहा था कि आम जनता को कुछ राहत देने के लिए राज्य सरकार ने पेट्रोल , डीजल के दाम घटाने का फैसला किया है। इस कदम से राज्य सरकार पर सालाना 509 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। 

(भाषा के इनुपट से)

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील