लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमत में दिवाली के बाद भी कटौती जारी, जानें 8 नवंबर को आपके शहर की कीमतें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2018 08:20 IST

Petrol and Diesel rates today: दीपावली के बाद गुरुवार (8 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 78.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Open in App

पेट्रोल और डीजल के दाम में नरमी जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम घटने से पिछले 20 दिनों में पेट्रोल करीब साढ़े चार रुपये तथा डीजल करीब ढाई रुपये सस्ता हुआ है। तेल के दाम में कमी की गति इससे पहले अगस्त के मध्य से दो महीने में इसमें वृद्धि की गति से अधिक है। दीपावली के बाद गुरुवार (8 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 78.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल की कीमतों में भी 18 पैसे की कटौती हुई और ये 72.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार आज मुंबई में पेट्रोल का रेट 83.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.38 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।

दिवाली ठीक एक दिन पहले मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट की थी। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता किया गया। 6 नवंबर को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.42 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल के भाव में 09 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। अब दिल्ली में डीजल की कीमत 73.07 रुपये हो गई।

उल्लेखनीय है कि चार अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर तथा मुंबई में 91.34 रुपये लीटर पहुंच गया था। उस दिन डीजल दिल्ली में 75.45 रुपये लीटर तथा मुंबई में 80.10 रुपये लीटर था। 

इससे पहले इन दोनों ईंधनों के दाम में 16 अगस्त से लगातार बढ़ते आ रहे थे। आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त से चार अक्टूबर के दौरान पेट्रोल 6.86 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 6.73 रुपये लीटर महंगा हुआ था।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट, 17 मई को ये हैं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार