रविवार (11 अगस्त) को पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन डीजल सस्ता हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा डीजल 65.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।इससे पहले पेट्रोल के दाम में शनिवार 10 अगस्त को भी कोई बदलाव नहीं हुआ था लेकिन डीजल के दाम घटे थे।
चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है। जानिए, रविवार (11 अगस्त) को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत।
11 अगस्त को महानगरों में पेट्रोल का दामः-
| शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
| दिल्ली | 72.08 | कोई बदलाव नहीं |
| मुंबई | 77.74 | कोई बदलाव नहीं |
| कोलकाता | 74.78 | कोई बदलाव नहीं |
| चेन्नई | 74.87 | कोई बदलाव नहीं |
11 अगस्त को महानगरों में डीजल का दामः-
| शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
| दिल्ली | 65.64 | 11 पैसे (सस्ता) |
| मुंबई | 68.82 | 12 पैसे (सस्ता) |
| कोलकाता | 68.01 | 7 पैसे (सस्ता) |
| चेन्नई | 69.35 | 12 पैसे (सस्ता) |
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।