लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर बढ़े, दिल्ली में CNG के दाम भी 2.5 रुपये बढ़े

By विनीत कुमार | Updated: April 4, 2022 09:44 IST

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम आज एक बार फिर बढ़ाए गए हैं। साथ ही सीएनजी के भी दाम बढ़े हैं। 22 मार्च से लगातार ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज 40 पैसे की वृद्धि, 22 मार्च से 8 रुपये से ज्यादा की हो चुकी बढ़ोतरी।दिल्ली में सीएनजी के दाम भी ढाई रुपये बढ़े, आज से बढ़े हुए रेट लागू हैं।

नई दिल्ली: देश में ईंधन के दामों में वृद्धि जारी है। पेट्रोल-डीजल के दाम आज एक बार फिर बढ़ गए हैं। वहीं, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी दिल्ली में सीएनजी की कीमत में इजाफा किया है। बढ़े हुए दाम आज से लागू हैं।

सीएनजी की कीमत दो रुपये से ज्यादा बढ़ी

आईजीएल के अनुसार दिल्ली में सीएनजी की कीमत में प्रति किलो 2.5 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके साथ दिल्ली में सीएनजी की कीमत 64.11 रुपये प्रति किलो हो गई है। 

इसके अलावा पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। दो सप्ताह से भी कम समय में कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। 

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

22 मार्च से 9 बार बढ़ चुके हैं दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। 

तब से नौवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में अब तक कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील