लाइव न्यूज़ :

झारखंडः 25 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ऐलान, लेकिन ये शर्त लागू!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 29, 2021 18:30 IST

सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि झारखंड राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 रुपये की कटौती की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे26 जनवरी 2022 से लागू किया जाएगा।राज्य में केवल दोपहिया वाहन चलाने वाले ही उठा सकते हैं।लाभ बीपीएल धारकों को मिलेगा। 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार ने मोटरसाइकिल और स्कूटर सवारों को पेट्रोल 25 रुपये प्रति लीटर की रियायत देने का फैसला किया है। इसे 26 जनवरी 2022 से लागू किया जाएगा।

हालांकि, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में इस राहत का लाभ राज्य में केवल दोपहिया वाहन चलाने वाले ही उठा सकते हैं। इसका लाभ बीपीएल धारकों को मिलेगा। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन लगातर सरकार से वैट कम करने की मांग कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹25 की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल का दाम आसमान छू रहा है। इसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को हुआ है। उन्होंने कहा कि एक गरीब व्यक्ति घर में बाइक रखते हुए भी पेट्रोल के पैसे नहीं रहने के कारण अपनी बाइक नहीं चला पा रहे थे, लेकिन अब राज्य सरकार इन गरीबों की परेशानी को काफी हद तक कम करने में जुटी है।

एक गरीब परिवार को हर महीने 10 लीटर पेट्रोल लेने में छूट मिलेगी। इस तरह से 250 रुपये प्रति माह प्रति गरीब परिवार के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जायेगी। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से राज्‍य में पेट्रोल पर टैक्‍स कम करने की मांग की जा रही थी। हेमंत सोरेने की इस घोषणा से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों से इस घोषणा का स्‍वागत किया।

टॅग्स :झारखंडपेट्रोलडीजल का भावहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील