लाइव न्यूज़ :

फिर पड़ी महंगाई की मार, आम आदमी परेशान, 100 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल का दाम

By अमित कुमार | Updated: January 26, 2021 13:25 IST

Petrol Price 26 January 2021 Update: पेट्रोल के दाम देश भर में बढ़ने से आम आदमी की जेब पर खर्चे का बोझ बढ़ेगा। सरकारी तेल कंपनियों ने 26 जनवरी के दिन भी तेल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल लगातार महंगा हो रहा है।यही वजह है कि लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है।गंगानगर में 26 जनवरी को एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल की रेट 100 से पार है।

Petrol and Diesel Price in India Today: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 26 जनवरी मंगलवार के दिन एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल पहले से थोड़ा और महंगा कर दिया है। इसका असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण लगातार तेल की कीमतों में तेजी आ रही है। अब हालात यह है कि देश में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं।भारत के कई शहरों में पेट्रोल 95 के आस-पास बिक रहा है। वहीं भारत के एक शहर में इसकी कीमत 100 के पार चली गई है। राजस्थान और श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत आज के दिन 100 रुपये लीटर है।  

दिल्ली में 86.05 और मुंबई में  92.62 रुपये प्रति लीटर है पेट्रोल

वहीं राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 86 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई, जबकि डीजल की कीमत 76 रुपये थी। तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इस समय पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 86.05 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 92.62 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पिछले सप्ताह भी बढ़ी थी पेट्रोल की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत 76.23 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 83.03 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई।पिछले सप्ताह पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।स्थानीय बिक्री कर या वैट के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं। देश में ये कीमतें फिलहाल रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं, और उपभोक्ताओं पर बोझ कम करने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग की जा रही है।

कीमतों में वृद्धि के लिए सऊदी अरब को ठहराया जा रहा जिम्मेदार

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले सप्ताह तेल की कीमतों में वृद्धि के लिए सऊदी अरब द्वारा उत्पादन में कटौती को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन उन्होंने कर कटौती पर कोई आश्वासन नहीं दिया।सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा 6 जनवरी से पेट्रोल की कीमतों में 2.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2.36 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल का भावभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू