लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: महंगाई की मार! दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल 100 रुपये के पार

By विनीत कुमार | Updated: July 7, 2021 10:10 IST

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि हुई है। दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम अब 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 100.21 रुपये हैडीजल की कीमत दिल्ली में में अभी 89.53 रुपये है

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। कई राज्यों के बाद अब दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार चली गई है। दिल्ली में बुधवार को 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपये है। वहीं डीजल की कीमत राजधानी में अभी 89.53 रुपये है। 

ये पहली बार है जब दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंचा है। इससे पहले मंगलवार (6 जुलाई) तक दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 99.86 रुपये थी। डीजल की कीमत में भी कल के मुकाबले 17 पैसे की वृद्धि हुई है।

दिल्ली में एक मई को पेट्रोल की कीमत 90.40 रुपये प्रति लीटर थी। ऐसे में पिछले 68 दिनों में इसके दाम 9.81 रुपये तक बढ़े हैं। वहीं पिछले करीब दो महीनों में दिल्ली में डीजल की कीमतों में 8.80 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

कोलकाता में भी पेट्रोल ने लगाया 'शतक'

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत अभी 100.23 रुपये प्रति लीटर है। यहां पिछले दिन के मुकाबले 39 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं डीजल की कीमतों में भी 21 पैसे की वृद्धि है। कोलकाता में डीजल की कीमत अभी 92.50 रुपये प्रति लीटर है। मंगलवार को ये रेट 92.27 रुपये था।

मुंबई में भी पेट्रोल के दाम अपने उच्चतम स्तर 106.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुके हैं। वहीं डीजल की कीमत यहां अभी 97.09 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत में यहां पिछले दिन के मुकाबले 18 पैसे की वृद्धि हुई है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत