लाइव न्यूज़ :

चुनावों में ईवीएम की जगह मतपत्रों के इस्तेमाल के लिए न्यायालय में याचिका दायर

By भाषा | Updated: November 25, 2020 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर देश में आगामी चुनावों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के स्थान पर मतपत्रों का इस्तेमाल करने का निर्देश निर्वाचन आयोग को देने के लिए उच्चतम न्यायालय में बुधवार को एक याचिका दायर की गयी।

यह याचिका अधिवक्ता सी आर जया सुकिन ने दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि ईवीएम में गलतियां होने की संभावना रहती है और दुनिया के कई देशों ने अपने यहां ईवीएम का इस्तेमाल बंद कर दिया है क्योंकि इसकी सत्यता पर संदेह व्यक्त किया गया है।

याचिका में कहा गया है, ‘‘भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को परपंरागत मतपत्रों से बदला जाना चाहिए। किसी भी देश की चुनाव प्रक्रिया के लिए मतपत्रों के माध्यम से मतदान अधिक विश्वसनीय और पारदर्शी तरीका है।’’

इसमें आरोप लगाया गया है कि ईवीएम के साथ निर्माण के दौरान ही छेड़छाड़ की जा सकती है और ऐसे मामलों में किसी हैकर या हेराफेरी करने वाले वयक्ति को वास्तविक मतदान में छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है।

याचिका के अनुसार, ‘‘दुनियाभर में बनाई गयी कोई भी मशीन ऐसी नहीं है जिसमें गलती नहीं हो सकती हो।’’

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की विश्वसनीयता को लेकर लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग का दावा है कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर