लाइव न्यूज़ :

Delhi Liquor Policy Case: अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

By रुस्तम राणा | Updated: March 22, 2024 16:24 IST

दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में उन्हें दिल्ली के सीएम पद से हटाने की मांग की है। बता दें कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुखर होकर यह कहा है कि केजरीवाल दिल्ली से ही सरकार चलाएंगे।  

Open in App
ठळक मुद्देAAP के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुखर होकर यह कहा है कि केजरीवाल दिल्ली से ही सरकार चलाएंगेजिसके बाद केजरीवाल के खिलाफ उन्हें दिल्ली के पद से हटाए जाने की याचिका दिल्ली HC में दायर की गईप्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से हिरासत में लिया था

नई दिल्ली: दिल्ली की नई शराब नीति मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारी मुश्किल में है। ईडी ने उन्हें शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है। जाँच एजेंसी ने कोर्ट से उनकी 10 दिनों की हिरासत मांगी है। साथ ही उन्हें मामले का सरगना और मुख्य साजिशकर्ता बताया है। अदालत में सुनवाई के बीच ही उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में भी एक याचिका दायर की गई है। याचिका में उन्हें दिल्ली के सीएम पद से हटाने की मांग की है। बता दें कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुखर होकर यह कहा है कि केजरीवाल दिल्ली से ही सरकार चलाएंगे।  

जाँच एजेंसी ने गुरुवार दिल्ली सीएम को उनके आवास से हिरासत में लिया था। जिसके बाद उनकी आखिरी रात ईडी की हिरासत में गुजरी। शुक्रवार सुबह केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अपनी याचिका वापस ले ली और इसके बजाय निचली अदालत का दरवाजा खटखटाया। दोपहर में, कार्यवाही देखने के लिए उमड़ी भीड़ के बीच उन्हें अदालत में लाया गया। गिरफ्तारी के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में केजरीवाल ने कहा कि उनका जीवन देश के लिए समर्पित है, चाहे वह जेल के अंदर रहें या बाहर।

केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ईडी को गिरफ्तारी की आवश्यकता बतानी होगी। ईडी को कथित मनी ट्रेल का और पता लगाने की जरूरत है, यह गिरफ्तारी का आधार नहीं बनता है, यह प्रश्नावली का आधार हो सकता है। सिंघवी ने कहा, "आपके पास बुनियादी सामग्री है, आपको और हिरासत क्यों चाहिए?" 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया