लाइव न्यूज़ :

किसानों के अधिकारों पर वैधानिक आयोग की स्थापना के लिए न्यायालय में याचिका दाखिल

By भाषा | Updated: February 24, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी उच्चतम न्यायालय में बुधवार को एक याचिका दाखिल कर देश में कृषकों के मौलिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा के संबंध में राजधानी में और राज्य स्तर पर किसानों के लिए वैधानिक आयोगों के गठन का अनुरोध किया गया है।

याचिका में केंद्र और सभी राज्यों को प्रोफेसर एम एस स्वामीनाथन की अध्यक्षता में गठित राष्ट्रीय किसान आयोग (एनसीएफ) की रिपोर्ट को लागू करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

अधिवक्ता शिव कुमार त्रिपाठी द्वारा दाखिल याचिका में दावा किया गया है कि भारत का किसान और खेतिहर समुदाय ‘‘सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय से वंचित रहा है।’’

अधिवक्ता कमल मोहन गुप्ता के जरिए दाखिल याचिका में कहा गया है, ‘‘किसान लगातार खुदकुशी कर रहे हैं।’’

याचिका में कहा गया कि एनसीएफ द्वारा रिपोर्ट दाखिल किए हुए 15 साल हो चुके हैं लेकिन राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर स्थायी वैधानिक निकाय की स्थापना के लिए किसी भी सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए।

याचिका में कहा गया, ‘‘किसान लगातार नुकसान झेल रहे हैं और खुदकुशी कर रहे हैं। चूंकि किसानों की समस्या पर कोई गौर नहीं कर रहा इसलिए वे धरना, रैली कर सड़कों पर आदांलन करने को विवश हुए या जान देने को मजबूर हुए।’’

याचिका में कहा गया, ‘‘किसानों के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर वैधानिक निकाय की स्थापना के लिए तुरंत कदम उठाए जाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए