लाइव न्यूज़ :

पीडीए में वित्तीय अनियमितता की जांच की मांग संबंधी याचिका खारिज

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:32 IST

Open in App

प्रयागराज, 29 सितंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) कार्यालय में कथित तौर पर की गई वित्तीय अनियमितता की जांच कराने की मांग करने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।

इस जनहित याचिका को खारिज करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की खंडपीठ ने कहा, “यह जनहित याचिका अंकेक्षण रिपोर्ट पर आधारित है और अदालत को इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने का निर्देश जारी करने का कोई आधार नजर नहीं आता।”

जनहित याचिका अजय कुमार मिश्रा नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर की गई जिसमें प्रतिवादी प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पूर्व में इलाहाबाद विकास प्राधिकरण) द्वारा कथित रूप से की गई वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया।

प्रदेश के अपर महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि अंकेक्षण की सभी आपत्तियों पर बाद में विचार किया जाता है और आगे की कार्रवाई के लिए इसे नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के पास भेजा जाता है।

इस पर अदालत ने कहा, “इस अंकेक्षण रिपोर्ट में ऐसी वित्तीय अनियमितता नहीं दिखती जिसकी जांच आवश्यक हो और आपराधिक मुकदमा शुरू किया जाए। इसे देखते हुए हमें केवल ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर सीआरपीसी के तहत कार्यवाही के लिए मामला दर्ज करने का निर्देश जारी करने का कोई आधार नहीं दिखाई देता। इस तरह से यह रिट याचिका खारिज की जाती है।”

अदालत का यह फैसला 24 सितंबर को आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए