लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पर फूटा प्रज्ञा ठाकुर का गुस्सा, बोलीं- विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता

By गुणातीत ओझा | Updated: June 29, 2020 05:52 IST

भारत-चीन तनाव के बीच भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। अब प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों ने लिया है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिये बिना रविवार को कहा कि ‘‘एक विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारत-चीन तनाव के बीच भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। अब प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों ने लिया है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- देशभक्ति आयेगी कहां से, जब दो देशों की सदस्यता लेकर रहेंगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बिना रविवार को कहा कि ‘‘एक विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता है।’’ ठाकुर ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के बाद भारत-चीन के बीच तनाव के संदर्भ में कांग्रेस के आरोपों के बारे में एक सवाल पर पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस को तो अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिये। उनमें न तो बोलने की सभ्यता है, न ही पार्टी में संस्कार हैं, न ही उनकी पार्टी में देशभक्ति है। मैं एक बात कहूंगी कि देशभक्ति आयेगी कहां से, जब दो देशों की सदस्यता लेकर रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। वहीं, कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिये बिना उन पर तंज करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोई भी देशभक्त आतंकवादी नहीं हो सकता है। कोई भी गोडसे भक्त देशभक्त नहीं हो सकता है। जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी....।’’ पटवारी अप्रत्यक्ष तौर पर 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव बम विस्फोट मामले के आरोपियों में से एक प्रज्ञा ठाकुर का उल्लेख कर रहे थे।

राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से धन मिला : स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से धन प्राप्त हुआ था। महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटल रैली के जरिए संबोधित करते हुए ईरानी ने दावा किया कि धनराशि से गांधी परिवार को भी सहायता मिली। उन्होंने कहा, ''इस बात के पर्याप्त साक्ष्य हैं कि सोनिया गांधी ने राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए पैसा लिया था। इससे उनके परिवार को भी सहायता मिली। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने फाउंडेशन को 100 करोड़ रुपये प्राप्त होना सुनिश्चित किया। कांग्रेस चीन के दूतावास से दान क्यों स्वीकार करती रही है?'' ईरानी ने कोविड-19 प्रकोप को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार पर भी निशाना साधा।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसचीनस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील