लाइव न्यूज़ :

शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर व्यक्ति ने महिला के घर पर किया पथराव

By भाषा | Updated: November 15, 2020 12:42 IST

Open in App

ठाणे, 15 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक महिला के घर पर पथराव किया क्योंकि उसने उसके शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

नारपोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कलहर गाँव का रहने वाला आरोपी शुक्रवार की शाम पड़ोस के काशेली गाँव में महिला के घर गया और उसके परिवार के सदस्यों को गालियाँ देने लगा।

उन्होंने बताया कि उसने महिला के भाई को कथित तौर पर मारा और बाद में उसके सामने वाले घर की छत पर चला गया, जहां से उसने उसके घर पर पत्थर फेंके। इसमें महिला के घर की खिड़की के शीशे को नुकसान पहुंचा।

अधिकारी ने बताया कि महिला की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 324, 427 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील