लाइव न्यूज़ :

आगरा में कोविड- 19 टीका लगवाने के बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ी, मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:29 IST

Open in App

आगरा, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले डौकी थाना क्षेत्र में सोमवार को टीका लगवाये जाने के बाद 65 वर्ष के व्यक्ति की मौत हो गयी। परिजनों ने इसकी जानकारी दी ।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह (65) अपने गांव टीकतपुरा से डौकी स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 का टीका लगवाने गये थे, टीका लगवाने के बाद वह घर पहुंचे जहां देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राजेंद्र सिंह के परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी ।

सूचना मिलते ही थाना डौकी इंसपेक्टर अशोक कुमार मय घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मरने वाले बजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कुमार ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पता चलेगी कि उसकी मौत वैक्सीन से हुई या अन्य वजह से।

इस बीच, जिला प्रशासन ने बताया कि आगरा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 130 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 11602 हो गयी है, इनमें से 10669 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और जिले में 751 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए