लाइव न्यूज़ :

केरल में आतंकवाद से संदिग्ध जुड़ाव के लिये हिरासत में लिये गए व्यक्ति को छोड़ा गया

By भाषा | Updated: August 26, 2019 06:15 IST

केरल: विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने दोनों से 24 घंटे लंबी पूछताछ की और उन्हें उनके आतंकवाद से जुड़े होने के कोई सबूत नहीं मिले।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में आतंकवाद से संदिग्ध जुड़ाव को लेकर पुलिस हिरासत में लिये गए एक व्यक्ति को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच के बाद रविवार शाम छोड़ दिया गया।एजेंसियों को ऐसे कोई संबंध नहीं मिले। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केरल में आतंकवाद से संदिग्ध जुड़ाव को लेकर पुलिस हिरासत में लिये गए एक व्यक्ति को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच के बाद रविवार शाम छोड़ दिया गया। एजेंसियों को ऐसे कोई संबंध नहीं मिले। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उक्त व्यक्ति को शनिवार को उसकी एक महिला मित्र के साथ हिरासत में लिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने दोनों से 24 घंटे लंबी पूछताछ की और उन्हें उनके आतंकवाद से जुड़े होने के कोई सबूत नहीं मिले। मलयालम समाचार चैनल ने शनिवार को पुलिस द्वारा जिला अदालत से उस व्यक्ति को ले जाने का वीडियो फुटेज चलाया था। व्यक्ति के वकील ने चैनल को बताया था कि उनका मुवक्किल त्रिशूर जिले के कोडुनगल्लुर का निवासी है और दो दिन पहले बहरीन से आया है।

वकील ने कहा था पड़ोसी देश श्रीलंका से तमिलनाडु में कथित रूप से घुसपैठ करने वाले आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों के साथ संबंधों की खबरों के बाद वह अपनी "बेगुनाही साबित करने" को लेकर एक अर्जी दायर करने के लिये अदालत आया था उसी दौरान पुलिस ने उसे और उसकी मित्र को हिरासत में ले लिया था।

वकील ने कहा था कि उनके मुवक्किल ने उन्हें बताया था कि किसी ने उनके पहचानपत्रों का दुरुपयोग किया है और उन्हें मामले में फंसाया जा रहा है। तमिलनाडु में लश्करे तैयबा के छह आतंकवादियों के श्रीलंका से समुद्र के रास्ते घुसपैठ करने और कई शहरों में चले जाने की खुफिया सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत