लाइव न्यूज़ :

अलवर में नौ मुस्लिम पुलिसकर्मियों की दाढ़ी रखने की अनुमति निरस्त, एसपी ने कहा-अपनी ड्यूटी निष्पक्षता के साथ करें

By भाषा | Updated: November 22, 2019 17:37 IST

पुलिस अधीक्षक अनिल पारिस देशमुख ने एक आदेश जारी कर जिले में तैनात नौ मुस्लिम पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने की छूट को राज्य सरकार के नियमानुसार तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है। अलवर पुलिस प्रशासन ने कुल मिलाकर 32 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दाढ़ी रखने की अनुमति दे रखी थी।

Open in App
ठळक मुद्देदाढ़ी रखने की इजाजत को इसलिये वापस लिया गया है ताकि पुलिसकर्मी निष्पक्षता के साथ काम कर सके और निष्पक्ष दिखें।यदि इस आदेश से किसी को पीड़ा है तो वह इस संबंध में अपना प्रार्थना पत्र दे सकता है उस पर उचित कार्रवाई की जायेगी।

राजस्थान के अलवर पुलिस जिले में तैनात नौ मुस्लिम पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने की मंजूरी को वापस ले लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अनिल पारिस देशमुख ने एक आदेश जारी कर जिले में तैनात नौ मुस्लिम पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने की छूट को राज्य सरकार के नियमानुसार तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है। अलवर पुलिस प्रशासन ने कुल मिलाकर 32 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दाढ़ी रखने की अनुमति दे रखी थी।

देशमुख ने बताया कि दाढ़ी रखने की इजाजत को इसलिये वापस लिया गया है ताकि पुलिसकर्मी निष्पक्षता के साथ काम कर सके और निष्पक्ष दिखें। उन्होंने बताया कि इस आदेश का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निष्पक्षता के साथ करें।

उन्होंने कहा,‘‘पुलिसकर्मियों को ना केवल निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए बल्कि उनको निष्पक्ष दिखना चाहिए। यदि इस आदेश से किसी को पीड़ा है तो वह इस संबंध में अपना प्रार्थना पत्र दे सकता है उस पर उचित कार्रवाई की जायेगी।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रावधनों के अनुसार विभाग का मुखिया पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने की इजाजत प्रदान कर सकता है।

सरकार के प्रावधानों के अनुसार 32 पुलिसकर्मियों को स्वीकृति प्रदान की गई थी। नौ पुलिस कर्मियों की स्वीकृति को वापस ले लिया गया है जबकि शेष पुलिस कर्मियों को दी गई स्वीकृति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि इस फैसले पर पुनर्विचार किया जा सकता है और पीड़ित अपना आवेदन दे सकते हैं। 

टॅग्स :राजस्थानअलवरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब