लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की कमी की वजह से अपनों को खोने वाले लोग केंद्र को अदालत में ले जाएं: राउत

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:52 IST

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से अपने परिजनों को खो देने वाले लोगों को केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से ऑक्सीजन की कमी की वजह से किसी की मृत्यु होने के संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गयी।

राउत ने सरकार के इस उत्तर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘अनेक राज्यों में कई लोग ऑक्सीजन की कमी से मारे गये। जिन लोगों के रिश्तेदार ऑक्सीजन की कमी की वजह से मारे गये, उन्हें केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए।’’

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने संवाददाताओं से बातचीत में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘केंद्र सरकार सच से भाग रही है। मुझे लगता है कि यह पेगासस (इजराइली स्पाईवेयर) का असर है।’’

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि यह पता लगाना होगा कि जिन लोगों के रिश्तेदारों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मृत्यु हुई, क्या वे इस मुद्दे पर संसद में दिए गए केंद्र के जवाब पर भरोसा करते हैं या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए