लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री पद के बंटवारे का राग अलाप रहे लोग प्रदेश में अस्थिरता लाने की कोशिश में : बघेल

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:32 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ​नई दिल्ली से लौटने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री पद के ढाई—ढाई वर्ष के बंटवारे का राग अलाप रहे लोग प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे। नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को दोपहर बाद रायपुर लौट गए। इस दौरान रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ता भूपेश बघेल जिंदाबाद तथा 'छत्तीसगढ़ अड़ा हुआ है, भूपेश बघेल के संग खड़ा हुआ है' के नारे लगा रहे थे। विमानतल पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बघेल ने कहा, ‘‘सोनिया जी और राहुल जी ने मुझ जैसे किसान को सरकार की जिम्मेदारी सौंपी है। यह सरकार किसानों, आदिवासियों और मजदूरों की है। छत्तीसगढ़ के दो करोड़ 80 लाख लोगों की है। सबका प्रतिनिधित्व करती है। शानदार ढंग से काम रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात की खुशी है कि सोनिया जी ने, राहुल जी ने जिम्मेदारी दी है। मैने पहले भी कहा था कि उनका जब तक आदेश है तब तक मै इस पद पर हूं, जब वह कहेंगे इसका त्याग कर दुंगा। इसमें किसी को कोई संशय नहीं होना चाहिए। जो ढाई साल, ढाई साल का राग अलाप रहे हैं वह असल में राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कभी सफल नहीं होंगे।’’ बघेल ने मुख्यमंत्री पद को लेकर संवाददाताओं के सवाल पर कहा कि इस मामले में पुनिया जी स्पष्ट कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि कल पुनिया जी के बयान के बाद अब और कुछ बात नहीं रह जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कल राहुल जी से, वेणुगोपाल जी से, पुनिया जी से मुलाकात हुई। छत्तीसगढ़ की योजनाओं के बारे में, यहां के विकास के बारे में और यहां की राजनीतिक स्थिति के बारे में चर्चा हुई। उन्हें यहां की स्थिति से अवगत कराया गया।’’ उन्होंने मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को लेकर कहा कि भाजपा परेशान है कि यहां किसानों की सरकार है और किसान का बेटा मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि वह इसे सबसे बड़ी चुनौती मानते हैं तथा भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है। बघेल ने कहा कि भाजपा को पहली बार छत्तीसगढ़ में असलियत की जानकारी हुई है और 15 साल में वह 14 सीटों पर सिमट गई है। नई दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुलाकात की थी। राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा था कि बैठक के दौरान राज्य में विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई थी। पुनिया ने इस दौरान राज्य में नेतृत्व परिवर्तन से संबंधित विषय पर चर्चा होने से इंकार किया था। इधर कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि कल ​नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच कथित मतभेद खत्म होते दिख रहे हैं। सिंहदेव अब भी दिल्ली में हैं। राज्य में दिसंबर वर्ष 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद बघेल तथा राज्य के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार थे। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई वर्ष के फॉर्मूले की चर्चा शुरू हो गई थी। जब 17 दिसंबर वर्ष 2018 को बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब सिंहदेव और साहू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। राज्य में तभी से इस बात की चर्चा है कि बघेल और सिंहदेव के बीच ढाई—ढाई वर्ष मुख्यमंत्री पद के लिए सहमति बनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो